{"_id":"64ee5a0b100843522401a546","slug":"chc-in-charge-accused-of-extortion-staff-nurse-created-ruckus-baheri-news-c-124-1-sbly1010-461-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सीएचसी प्रभारी पर उगाही का आरोप, स्टाफ नर्स ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सीएचसी प्रभारी पर उगाही का आरोप, स्टाफ नर्स ने किया हंगामा
विज्ञापन
बहेड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को स्टाफ नर्स सुमनलता और सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहन आमने-सामने आ गए। स्टाफ नर्स ने प्रभारी पर वसूली का आरोप लगाया। वहीं, सीएचसी प्रभारी का कहना है कि स्टाफ नर्स ने उनके साथ अभद्रता की। अब वह फर्जी आरोप लगा रही हैं। हंगामे के चलते अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
स्टाफ नर्स सुमनलता बीते दिनों ही रिछा सीएचसी से तबादला होकर आई हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में प्रसूताओं के लिए आने वाली दवाईयों को मेडिकल स्टोर पर बेचा जा रहा है। मरीजों के परिजनों पर बाहर से दवा लाने का दबाव बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की एक कर्मचारी के जरिये प्रभारी वसूली कराते हैं। इसकी व्हाट्सएप चैट भी उसके पास है।
सुमनलता ने आरोप लगाया कि मुड़िया पीएचसी के प्रभारी से उनका विवाद चल रहा है। उसका फर्जी मेडिकल भी डॉ. रोहन ने बनवाया था। वह उस डाॅक्टर के इशारे पर पिछले एक वर्ष से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। स्टाफ नर्स के ट्रांसफर-पोस्टिंग, आशाओं से वसूली में भी सीएचसी प्रभारी लिप्त हैं। वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहम ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत हैं। अस्पताल में वसूली नहीं होती।