{"_id":"5f14a4408ebc3e63e442f224","slug":"chaupula-flyover-road-to-subhashnagar-closed-after-construction-starts-at-intersection-bareilly-news-bly4132534113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवरः चौराहे पर निर्माण शुरू होने के बाद सुभाषनगर जाने वाला रास्ता बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवरः चौराहे पर निर्माण शुरू होने के बाद सुभाषनगर जाने वाला रास्ता बंद
विज्ञापन
चौपुला पर निर्माण कार्य में जुटा सेतु निगम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पुलिस लाइन गेट के सामने घूमकर निकल रहा है किला और अयूब खां की ओर जाने वाला ट्रैफिक
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम ने चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण तेज कर दिया है। रविवार को ऐन चौराहे पर पुराने पुल के नीचे से सुभाषनगर की ओर जाने वाला रास्ता भी इस वजह से बंद कर दिया गया। अब किला और अयूब खां की ओर जाने वाला ट्रैफिक भी चौराहे के बजाय आगे पुलिस लाइन गेट की ओर से घूमकर निकल रहा है। लॉकडाउन की वजह से रविवार को तो दिक्कत नहीं हुई लेकिन माना जा रहा है कि ट्रैफिक बढ़ने के बाद यहां जाम लगने की समस्या पैदा हो सकती है।
सेतु निगम ने कुछ दिनों से चौपुला फ्लाईओवर का निर्माण तेेज कर दिया है। रविवार को सेेतु निगम ने चौराहे पर निर्माण शुरू करने के लिए पुराने पुल के नीचे होते हुए सुभाषनगर की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके बाद अयूब खां और किला की ओर से जाने वाले ट्रैफिक को भी सुभाषनगर की ओर मुड़ने के लिए पुलिस लाइन की ओर से टर्न होनेे पड़ रहा है। इसी तरह सुभाषनगर की ओर से अयूब खां और किला की ओर जाने वाले ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। बता दें कि सेतु निगम इन दिनों चौपुला चौराहे पर किला, चौकी चौराहा और अयूब खां चौराहे तीनों सड़कों पर पाइलिंग और पिलर बनाने का काम करा रहा है।

बारिश में और ज्यादा उधड़ी सर्विस रोड, दुश्वारियां बढ़ी
चौपुला चौराहा पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड लगातार खराब हो रही है। पिछले दिनों डीएम नितीश कुमार की नाराजगी के बाद सेतु निगम ने आधी-अधूरी सर्विस रोड बनाकर बाकी काम छोड़ दिया था। अब बारिश से सर्विस रोड के गड्ढे और ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। मरम्मत न होने से बारिश में इस सर्विस रोड की हालत और भी ज्यादा खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर का काम तेजी से पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। चौराहे पर भी निर्माण कराया जा रहा है। सर्विस रोड को जल्द ठीक किया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, सीपीएम सेतु निगम