फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula feeder breakdown, power outage due to burning of bunch cable in Vankhandinath

Bareilly News: चौपुला फीडर ब्रेकडाउन, वनखंडीनाथ में बंच केबल जलने से बत्ती गुल

Sun, 27 Jul 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Chaupula feeder breakdown, power outage due to burning of bunch cable in Vankhandinath
बरेली। शहर के कई इलाकों में शनिवार को भी उपभोक्ताओं ने छह घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कुतुबखाना के मोती पार्क फीडर पर बंच केबल जलने से दिनभर बिजली संकट बना रहा। शाम पांच बजे चौपुला फीडर ब्रेकडाउन हो गया। दुर्गानगर और वनखंडीनाथ फीडर का बंच केबल जलने से आपूर्ति ठप हो गई। सुभाषनगर के बीडीए टू फीडर पर 11 केवी लाइन टूटने से समस्या रही। किला के मिर्चिया टोला और हरूनगला के कृष्णानगर में भी छह घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे कुतुबखाना के आलमगिरीगंज में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से बिजली गुल हो गई। दोपहर दो बजे तक कई इलाकों में बिजली संकट बना रहा। अपराह्न तीन बजे अग्रसेन पार्क फीडर पर फाल्ट से एक घंटे आपूर्ति बंद रही। सर्किट हाउस फीडर पर डीएम आवास के पास जंफर ढीले होने से दो घंटे बिजली कटौती की गई। सुबह छह बजे सुभाषनगर के बीडीए टू फीडर पर 11 केवी लाइन बंदर के कूदने से टूट गई।
विज्ञापन

किला के फीडर नंबर तीन पर दोपहर 12:30 से शाम छह बजे तक बिजली ठप रही। यहां के प्रणव गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को कॉल की, लेकिन किसी ने रिसीव नहीं की। मिशन, कोहाड़ापीर, सिविल लाइंस, जगतपुर, महानगर और हरूनगला उपकेंद्रों से पोषित इलाकों में लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed