फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chauphula Bridge will be closed for repairs from the night of May 12.

Bareilly News: मरम्मत के लिए 12 मई की रात से बंद हो जाएगा चौपुला पुल

Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Chauphula Bridge will be closed for repairs from the night of May 12.
बरेली चौपुला पुल से वाहनों का आवागमन 12 मई की रात से 45 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान पुल की मरम्मत कराई जाएगी। लोगों को आवागमन का विकल्प मुहैया कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से 10 मई को रूट चार्ट जारी किया जाएगा। एनएचएआई की ओर से पुल की मरम्मत के लिए दो माह से समय मांगा जा रहा था। सिटी स्टेशन रोड की मरम्मत के चलते इसकी अनुमति नहीं दी जा रही थी। सिटी स्टेशन रोड खोले जाने के बाद अब यातायात पुलिस ने एनएचएआई को काम कराने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पहले बना पुल मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। इसके 30 एक्सपेंशन ज्वाॅइंट की मरम्मत कराई जानी है। इनके बीच चार-पांच इंच तक का गैप होने से पुल से गुजरने वाले वाहनों को तेज झटका लगता है। 800 मीटर लंबे पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। माहभर पहले पुल के ऊपरी हिस्से की मरम्मत करा दी गई थी। अब ज्वाॅइंट की मरम्मत कराई जाएगी। कार्यदायी संस्था का दावा है कि 13 मई को मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
चौपुला पुल की मरम्मत के लिए 12 मई की रात से आवागमन बंद कर दिया जाएगा। यह अगले 45 दिन तक बंद रहेगा। इसके लिए अलग से रूट चार्ट जारी किया जाएगा। - मोहम्मद अकमल खां, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चौपुला पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। 13 मई से ही काम शुरू करा दिया जाएगा। 45 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बदायूं डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed