Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari fair will be seen painted in saffron color, a temporary hospital with four beds will be built.

Bareilly News: भगवा रंग में रंगा नजर आएगा चौबारी मेला, बनेगा चार बेड का अस्थायी अस्पताल

Wed, 29 Oct 2025 03:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 03:40 AM IST
विज्ञापन
Chaubari fair will be seen painted in saffron color, a temporary hospital with four beds will be built.
बरेली। 100वें चौबारी मेले की तैयारियां तेजी के साथ चल रही है। मेला कमेटी से लेकर जिला प्रशासन मेला स्थल पर व्यवस्थाएं कराने में जुटा हुआ है। मेले में इस बार चार बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है। सीएमओ विश्राम सिंह ने बताया कि मेले में पहले स्वास्थ्य कैंप ही लगाया जाता था, लेकिन इस बार अस्थायी अस्पताल का बनवाया जाएगा। इसमें चार बेड के साथ तीन डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ व दो एबुलेंस 24 घंटे मौजूद रहेंगी। वहीं इस बार मेले को भव्य बनाने के लिए मेले में लगने वाली दुकानों के बाहर भगवा झंडे, रंग बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। मेला 1 से 8 नवंबर तक चलेगा। 2 नवंबर को मेला के शुभारंभ की बात कमेटी की ओर से कही गई है। वहीं रामगंगा घाट के पास तैयारियों को दौर चल रहा है। जेसीबी से जमीन को समतल कर घाट को ठीक किया जा रहा है। मेला स्थल पर झूले लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ जयवीर सिंह, कमेटी कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडे मेले में जुडे काम को देख रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed