फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Charge sheet to UPSS district manager for less paddy procurement

Bareilly News: धान की खरीद कम होने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को चार्जशीट

Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Charge sheet to UPSS district manager for less paddy procurement
बरेली। धान की सरकारी खरीद को लक्ष्य के करीब पहुंचाने के लिए खरीद एजेंजियों की समीक्षा की जा रही है। खरीद एजेंसी यूपीएसएस को प्रतिदिन 8000 मीट्रिक टन की खरीद करनी है, लेकिन औसतन 3500 मीट्रिक टन की खरीद हो रही है। इसके लिए आरएफसी ने यूपीएसएस के जिला प्रबंधक को जिम्मेदार माना है। उन्हें चार्जशीट दी जाएगी। वहीं राइस मिलों में मंगलवार को स्टाॅक की जांच कराई गई। दो मिलों में रजिस्टर से स्टाॅक का मिलान नहीं हुआ। दोनों को नोटिस जारी किए गए। अगर जवाब संतोषजनक न हुआ तो जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

आरएफसी मनिकंडन ए ने बताया कि मंडी सचिव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से राइस मिलों के भंडारण की जांच पड़ताल कराई गई। परसाखेड़ा स्थित आरके इंडस्ट्रीज, पीलीभीत की गुरुनानक राइस मिल में अनियमितता पाई गई। दोनों राइस मिलों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग कर खरीद की समीक्षा की गई। पीलीभीत में यूपीएसएस के क्रय केंद्रों पर कम खरीद पाए जाने पर यूपीएसएस के जिला प्रबंधक श्याम प्रसाद द्विवेदी को चार्जशीट देने का निर्णय लिया गया। साथ ही सभी क्रय संस्थाओं को रोजाना 300 क्विंटल की खरीद करने का आदेश दिया। खरीद में किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर कठोर कार्रवाई होगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed