फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaos on the very first day...Vehicles queues, commotion and noise

Bareilly News: पहले दिन ही अव्यवस्था...वाहनों की कतारें, हांगामा और नोकझोंक

Sun, 27 Aug 2023 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 27 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chaos on the very first day...Vehicles
queues, commotion and noise
हाफिजगंज (बरेली)। बरेली-सितरागंज हाईवे पर गांव खाई खेड़ा के पास बने टोल प्लाजा का शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचआई) के अधिकारियों ने पूजा-अर्चना के बाद विधिवत शुभारंभ कर दिया। हालांकि पहले दिन ही टोल पर काफी अव्यवस्थाएं हावी रहीं। टोल टैक्स लेने का कार्य धीमा होने के कारण वाहनों की लाइनें लग गईं। राहगीरों ने काफी देर तक लाइन में फंसा रहने पर गुस्सा जाहिर करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में जाम में फंसे होने से लोेग उत्तेजित होते रहे। कई वाहन जल्दी निकलने के चक्कर में टोल का बूम (बैरिकेड) तोड़कर आगे निकल गए, इस पर उनके चालकों की टोलकर्मियों व जीएम से नोकझोंक हुई। टोलकर्मी नुकसान की भरपाई की मांग करते रहे, लेकिन काले रंग की स्काॅपियो सवार बिना भरपाई किए ही निकल गए। जीएम ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कार हाथ नहीं आई। लोगों का कहना है कि एनएचआई ने जल्दबाजी में टोल चालू करा दिया है, लेकिन अभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं की गई हैं। वाहनों पर फास्ट टैग न होने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने भी किया विरोध
आसपास के लोगों ने भी टोल चालू करने का विरोध किया। कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वाहनों का आवागमन टोल फ्री किया जाए। उदरनपुर के प्रधान के पुत्र शाहिद अली, लभेडा के फिरोज खां, एडवोकेट युनिस अलवी, नवदिया के गुडडू प्रधान आदि ने स्थानीय लोगों की गाड़ियों से टोल टैक्स लेने पर गुस्सा जताते हुए फ्री कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोजेक्ट डायरेक्टर का किया स्वागत
एनएचआई के प्रोजेक्टर डायरेक्टर वीपी पाठक ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर टोल प्लाजा का शुभारंभ किया। सबसे पहले पीलीभीत की ओर से आई कार का फास्ट टैग के जरिये टोल काटा गया। मुंबई की कंपनी मैसर्स अनिल कुमार शुक्ला कंपनी के जीएम ताहिर चौहान ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ताहिर चौहान ने बताया कि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 20 किलोमीटर की परधि के लोगों के मासिक पास बनाने का कार्य चल रहा है। इस दौरान मैनेजर सूर्या तिवारी, दीपक दुबे, आकाश शर्मा, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed