फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Changing weather is making people sick, 565 children came for treatment

Bareilly News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, 565 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे

Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Changing weather is making people sick, 565 children came for treatment
बरेली। दिन और रात के तापमान में करीब 20 डिग्री का अंतर बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में पूर्व में आयोजित मेले से करीब 20 फीसदी ज्यादा 565 बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। जिन्हें दवा के साथ बदलते मौसम से बचाव का परामर्श दिया गया।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह के मुताबिक सामान्य तौर पर अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच आठ से 10 डिग्री का अंतर सामान्य रहता है। यानी शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता, लेकिन बीते सप्ताह भर से तापमान के बीच औसतन 17 डिग्री का अंतर दर्ज हाे रहा है। वहीं, रविवार को 20 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। जो सामान्य से दोगुना है। लिहाजा, जिनकी रोग प्रतिरोधक कम है, उनकी पाचन क्रिया, शारीरिक गतिविधि प्रभावित होने की आशंका है। रविवार को इलाज को पहुंचे 565 बच्चों में से ज्यादातर उल्टी, दस्त, बुखार, डायरिया की चपेट में मिले हैं।
विज्ञापन

इसमें भी कई बच्चे ऐसे रहे जिनकी हालत गंभीर थी। उन्हें उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल हायर सेंटर पर दिखाने का परामर्श दिया गया। सिरदर्द, मांसपेशियों में जकड़न, गैस्ट्रोटाइटिस की चपेट में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतियाबिंद सर्जरी समेत 15 मरीज हायर सेंटर रेफर
आरोग्य मेले में इलाज के लिए पहुंचे 3,787 मरीजों में से 15 मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसमें 13 मोतियाबिंद की सर्जरी और दो महिला रोग विशेषज्ञ संबंधी रहे। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार करीब छह सौ मरीज त्वचा, 211 बुखार, 103 डायबिटीज, चार सौ पेट व अन्य बीमारियों की चपेट में रहे मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। दवा समेत बचाव का परामर्श दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed