फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chandrashekhar Azad Inter College became the winner in Under 14 and 19.

Bareilly News: अंडर 14 व 19 में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज बना विजेता

Wed, 24 Sep 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 24 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad Inter College became the winner in Under 14 and 19.
बरेली। विष्णु इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपद स्तरीय विद्यालयीय कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अंडर 14, 17 व 19 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंडर 14 व 19 आयुवर्ग में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। अब यहां के खिलाड़ी 26 सितंबर को होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिलेभर से 25 स्कूलों की टीमों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 की चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी की टीम विजेता व आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज अटामांडा की टीम उपविजेता रही। अंडर-17 में सुभाष इंटर कॉलेज की टीम जीती व भारत इंटर कॉलेज भोजीपुरा की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी की टीम विजेता और राजकीय इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के पीटीआई विजय कुमार ने बताया मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 सितंबर को विद्यालय परिसर में ही किया जाएगा, इसमें सभी वर्गों की विजेता व उपविजेता टीमें भाग लेंगी। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद, मुद्रेश कुमार, जितेंद्र वार्ष्णेय, प्रवीन कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, रमन कुमार गंगवार, सुशील कुमार शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed