{"_id":"6ab596a3bca23480680b6cd4","slug":"challans-issued-to-17442-vehicles-in-five-months-12000-have-not-yet-paid-the-fine-bareilly-news-c-4-bly1015-973911-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पांच माह में 17,442 वाहनों के चालान 12 हजार ने अब तक नहीं भरा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पांच माह में 17,442 वाहनों के चालान 12 हजार ने अब तक नहीं भरा जुर्माना
विज्ञापन
बरेली। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पांच माह में परिवहन विभाग ने 17,442 वाहनों के ई-चालान किए हैं। इनमें से 12 हजार वाहन स्वामियों ने अब तक जुर्माना नहीं भरा है। गलत चालान कटने की शिकायतों ने भी विभागीय व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही वाहन स्वामी 45 दिनों के भीतर नेक्स्ट जेन ई-चालान एप पर शिकायत कर सकेंगे और 30 दिन में निस्तारण होगा। इस अवधि में दो सौ वाहन स्वामियों ने ऐसी शिकायत की है। करीब 300 चालानों को निरस्त या संशोधित किया गया है।
जनपद में प्रतिमाह पांच हजार चालान का लक्ष्य है। इसी के तहत नियमों के उल्लंघन पर वाहनों के चालान किए जाते हैं।
हालांकि, कई वाहन स्वामियों की शिकायत रहती है कि उनका वाहन मौके पर मौजूद नहीं था, फिर भी चालान कट गया। कई मामलों में दूसरे वाहन का चालान जारी होने की शिकायतें भी आई हैं। बरेली में चालान के कारण 35 वाहनों की आरटीओ सेवाएं ब्लॉक की गई हैं, जबकि 115 वाहनों का ट्रांसफर, फिटनेस और नवीनीकरण रुका है। ब्यूरो