{"_id":"68e831c1bb340bd4f50d56c4","slug":"cgst-raid-on-jagdamba-ply-hardware-bareilly-news-c-4-vns1074-742527-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जगदंबा प्लाई एंड हार्डवेयर पर सीजीएसटी छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जगदंबा प्लाई एंड हार्डवेयर पर सीजीएसटी छापा
विज्ञापन
दिल्ली से आई टीम ने खंगाले दस्तावेज, संदिग्ध अभिलेख लेकर लौटी
बरेली। गंगापुर स्थित जगदंबा प्लाई एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान पर जांच के लिए पहुंची केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) टीम बृहस्पतिवार को संदिग्ध दस्तावेज जब्त कर लौटी। कार्रवाई की सूचना से व्यापारिक संगठन व अन्य कारोबारी अलर्ट रहे। फोन से टीम की गतिविधियों की जानकारी जुटाते रहे। स्थानीय एसजीएसटी अफसरों ने कार्रवाई की जानकारी से इन्कार किया है।
कारोबारियों के मुताबिक बुधवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली से सीजीएसटी की छह सदस्यीय एसआईबी टीम दो गाड़ियों से गंगापुर स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंची। देर रात तक टीम ने कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले। प्लाई और हार्डवेयर का स्टॉक और उसके सापेक्ष क्रय-विक्रय के रिकॉर्ड जांचे। प्रतिष्ठान पर मौजूद प्रत्येक व्यक्ति का फोन जब्त कर लिया, ताकि जांच में कोई अड़चन न रहे। उन्होंने कारोबार संबंधी मेल, बैंक स्टेटमेंट, ऑनलाइन लेनदेन, लकड़िया कब-कब कहां से मंगाई गईं, कितना भुगतान किया और कितना आईटीआर जमा किया आदि की जानकारी ली। प्लाईवुड कारोबारी राम दयाल मोहता का पक्ष जानने के लिए कॉल की गई, पर नंबर स्विच ऑफ मिला। ब्यूरो