फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Census coordination committee formed, now personnel will be appointed

Bareilly News: जनगणना समन्वय समिति गठित, अब नियुक्त होंगे कार्मिक

Sat, 17 Jan 2026 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Census coordination committee formed, now personnel will be appointed
एक अप्रैल से प्रगणकों को करना है घरों का सर्वे, 19 को होगी समिति की बैठक
विज्ञापन


बरेली। एक अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन बुधवार को हो गया। अब 19 जनवरी को समिति की बैठक होनी है। इसके बाद मास्टर ट्रेनर, सुपरवाइजर और प्रगणकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह को जिला जनगणना समन्वय समिति का सदस्य संयोजक बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष डीएम अविनाश सिंह हैं, जबकि सदस्यों में सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, डीपीआरओ कमल किशोर, बीएसए डॉ. विनीता, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मो. शिब्तेन साबिर और अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजया चौधरी हैं।
विज्ञापन

सदस्य संयोजक ने बताया कि समिति की बैठक 19 जनवरी को हो रही है। इसमें सदस्यों को जनगणना के संबंध में अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जनगणना मार्च 2027 तक पूरी होनी है। यह जनगणना 14 साल बाद शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की सीमाएं फ्रीज हो चुकी हैं। अब किसी गांव या वार्ड का न तो नाम बदलेगा और न ही परिसीमन परिवर्तित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि एक अप्रैल से सितंबर तक घरों का सर्वे होना है। प्रगणक और सुपरवाइजर की नियुक्ति इसी महीने के अंत तक होनी है। इसके बाद इन कार्मिकों के प्रशिक्षण शुरू हो जाएंगे, जो अगले एक-डेढ़ महीने में पूरे होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश जनगणना निदेशालय से जिले के दो नोडल अधिकारी राकेश सिंह व उपहार मिश्र नियुक्त हुए हैं। इनके साथ छह जनवरी को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक भी हो चुकी है। एडीएम ने बताया कि पहली बार डिजिटल जनगणना होने जा रही है। प्रथम चरण में घरों की गणना होगी। तहसीलों में जनगणना सेल बन गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed