फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cement prices may increase further in October

House Construction: बुनियाद की खोदाई से पहले सता रही महंगाई, सीमेंट के दाम और बढ़ने की आशंका

Sun, 01 Oct 2023 06:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Oct 2023 06:23 AM IST
सार

अगस्त तक ब्रांडेड सीमेंट के एक बैग की कीमत 400 रुपये थी। सितंबर में यह 410 रुपये तक जा पहुंची। टैक्स बढ़ने से अब दाम 430 से 450 रुपये तक पहुंच गए हैं। अक्तूबर में और दाम बढ़ने की आशंका है। 

विज्ञापन
Cement prices may increase further in October
सीमेंट और सरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीमेंट के बढ़ते दाम की वजह से लोगों की आशियाना बनाने की उम्मीद डगमगा रही है। अच्छी क्वालिटी के सीमेंट के दाम 450 रुपये प्रति बोरी तक जा पहुंचे हैं। वहीं, एक अक्तूबर से दाम और बढ़ने की आशंका है। कई लोगों ने श्राद्ध पक्ष बीतने पर शारदीय नवरात्र में मकान बनाने के लिए भूमि पूजन की तिथि निर्धारित कर रखी है। अब बुनियाद की खोदाई से पहले उनको महंगाई सता रही है। इससे बचने के लिए वे अभी से सीमेंट खरीदने का मन बना रहे हैं।

विज्ञापन


सीमेंट कारोबारियों के मुताबिक मानसून हावी होने पर कंस्ट्रक्शन गतिविधियां कम होती हैं। लिहाजा, कंपनियों की ओर से सीमेंट के दाम कम किए गए थे। अगस्त तक ब्रांडेड सीमेंट के एक बैग की कीमत 400 रुपये थी। सितंबर में यह 410 रुपये तक जा पहुंची। इधर, सीमेंट पर टैक्स भी बढ़ा। लिहाजा, अब दाम 430 से 450 रुपये तक पहुंच गए हैं। अब एक अक्तूबर से प्रति बैग 10 से 30 रुपये तक दाम बढ़ने की आशंका है। हालांकि, सरिया के दाम घटे हैं। कारोबारियों के मुताबिक तीन माह पहले सरिया 65-67 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। अब 57-59 रुपये तक इसकी बिक्री हो रही है।

विज्ञापन

बजट के अनुसार हो रही खरीदारी

कारोबारियों के मुताबिक रेता-बजरी, बालू, मौरंग आदि के दाम स्थिर हैं। सीमेंट के दाम बढ़ने से अब बजट के अनुसार इसकी खरीदारी हो रही है। बाजार में गुणवत्ता के आधार पर ब्रांडेड (410-440 रुपये), मीडियम (350-400 रुपये) और सस्ते (300-350 रुपये) रेंज की सीमेंट उपलब्ध है। सभी रेंज की गुणवत्ता अलग-अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के लिए कर रहे अग्रिम भुगतान

कारोबारियों के मुताबिक नवरात्र में भवन निर्माण के लिए कई लोगों ने सीमेंट, सरिया आदि निर्माण सामग्री के लिए एडवांस भुगतान किया है। उन्हें आज की दर पर सामान मुहैया कराया जाएगा।

कारोबारी राममूर्ति लाल जमींदार ने बताया कि सीमेंट की कीमत घटती-बढ़ती रहती है। उसी के अनुसार मांग पर भी असर होता है। अभी दाम बढ़ने से कारोबार कुछ कम हो रहा है। कारोबारी प्रतीक बूबना ने बताया कि दाम बढ़ने से लोग मध्यम गुणवत्ता के सीमेंट की मांग कर रहे हैं। ब्रांडेड सीमेंट के दाम एक अक्तूबर से और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed