फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Celebrated for the intense celebration of democracy voters

वोटरों ने जमकर मनाया लोकतंत्र का जश्न

Thu, 16 Feb 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 16 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Celebrated for the intense celebration of democracy voters
Celebrated for the intense celebration of democracy voters - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान केंद्रों पर सुबह भीड़ उमड़ी। दोपहर में कुछ समय के लिए बूथ खाली दिखे। दोपहर बाद मतदाताओं ने एक बार फिर बूथों की ओर रुख किया। हर बूथ पर जमकर वोट बरसे। जिले की नौ विधानसभा सीटों के कुछ बूथों की लाइव रिपोर्ट समेत मतदान की स्थिति पर नजर। 
विज्ञापन

 कैंट 
नौ बजे, कालीबाड़ी: 
मतदाता बिना लाइन में लगे वोट डाल रहे थे। अब तक यहां नौ प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी। सुबह सात से नौ बजे के बीच बड़ी संख्या में महिलाएं पहले ही आकर वोट डाल गईं। सुभाषनगर के गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज में कम मतदाता लाइन में दिखे। मढ़ीनाथ समेत अधिकांश पोलिंग बूथों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 23 फीसदी से अधिक मतदान हो चुका था। दोपहर में 12 से दो बजे तक बूथ खाली थे। अपराह्न तीन बजे के बाद फिर भीड़ उमड़ी। भाजपा, कांग्रेस-सपा गठबंधन और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिखा। 
विज्ञापन

बिथरी
9.50 बजे, प्राथमिक विद्यालय करगैना:
 मतदाताओं की लंबी कतार। एसपी सिटी मय फोर्स मौजूद। चाट का ठेला लगाने वाले रिंकू कहते हैं कि उनसे हर दल के नेता वोट मांगने आए। गंगासरन रेडीमेड कारोबारी हैं। बोले, सड़क नहीं बनी। नाली चोक है। विधायक पूछने नहीं आते, फिर भी वोट तो देना है। प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर में महिलाएं बोलीं, वोट देना जरूरी है। सरकार बनेगी तो जनता के लिए काम करेगी। देवचरा में युवा मतदाता जोश में दिखे। भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशी के बिस्तरों पर भीड़ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंवला
10.40 बजे, देवचरा रामभरोसे लाल इंटर कालेज:
 युवाओं की लंबी भीड़। महिलाएं बोलीं, वे खाना बिना बनाए वोट डालने आई हैं। वोट डालने के बाद घर जाकर खाना बनाएंगी। मजदूरी करने वाले शकील अहमद और मोहम्मद आरिफ बोले, अब जाति-धर्म बहुत हो चुका। विकास के नाम पर वोट पड़ें। सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास करे। बीए पास निकहत फातिमा को नौकरी देने वाली सरकार चाहिए। आंवला जीआईसी और सुभाष इंटर कालेज समेत ज्यादातर पोलिंग बूथों पर सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशी लड़ते दिखे। 
फरीदपुर 
2.30 बजे, सीएस इंटर कालेज: बूथों पर सन्नाटा था। अब तक यहां 47 प्रतिशत वोट पड़ चुके थे। हाथ-पैरों से कमजोर होने के बाद भी रामसेवक को उनके परिवार के तीन सदस्य पकड़कर वोट डलवाने ले जा रहे थे। किसान इंटर कालेज मतदान के स्मार्ट पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी थी। यहां भी भाजपा, बसपा और सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदाताओं का रुझान था। 
शहर क्षेत्र 
जीआईसी में सुबह सात बजे से रौनक रही। यहां बिहारीपुर कहरवान के बूथ को छोड़कर अन्य तीन पर बंपर वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे तक 300 लोग वोट डाल चुके थे। गुलाब राय इंटर कॉलेज में ईवीएम मशीन खराब होने से भीड़ काफी परेशान रही। यहां प्रत्याशियाें ने पहुंचकर लोगों को संभाला। सूरज भान डिग्री कॉलेज में बने बूथों पर सुबह 11 बजे तक 200 वोट पड़े थे। रिक्खी सिंह गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी लोग परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। 
कैंट क्षेत्र 
आजाद इंटर कालेज में भीड़ ऐसी जुटी कि बीएलओ को स्थिति संभालना मुश्किल हो गया। सेंट फ्रांसिस स्कूल में हजियापुर को अधिकतर मतदाताआें का बूथ बनाया गया था। यहां अधिकतर लोगाें के पास पर्ची नहीं पहुंची थी। लोग परेशान होकर बीएलओ को घेरे खड़े थे। बालजती स्कूल जगतपुर में अपराह्न ढाई बजे आधे घंटे के लिए वोटिंग रोक दी गई तो लोग परेशान हो उठे। यहां भी भीड़ आती-जाती रही। कालीबाड़ी में भी मेले जैसी रौनक रही। रामपुर बाग में लोग कार से वोट देने पहुंचे तो कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। यहां भी अपराह्न 3 बजे तक 40 फीसदी वोटिंग हुई थी। 
नवाबगंज 
9.30 बजे, हाफिजगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय: यहां 193 से 196 तक तीन बूथ थे। 193 नंबर पर 385 वोटों में से आधे पड़ चुके थे। पड़ोस के ही कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथों पर लाइन लगी थी। सेंथल के प्राथमिक विद्यालय के आदर्श बूथ को एसबीआई ने सजाया था। यहां एसबीआई की तरफ से नदीम अहमद और यावर जैदी ने बूथ पर पानी आदि की सुविधा मुहैया करा रखी थी। आजाद इंटर कॉलेज सेंथल में 99 से 105 तक बूथ थे। यहां भी मतदाताओं की भीड़ रही। 12.30 बजे कस्बा नवाबगंज के जेपीएन कालेज में मतदाताओं की लाइनें लगी थीं। यहां एक बजे 36 फीसदी मतदान हो गया था। यहां मुख्य मुकाबले में भाजपा, सपा, बसपा लगीं। 

भोजीपुरा
8.30 बजे, जनक जागीर प्राथमिक विद्यालय: धीरे-धीरे वोट पड़ते रहे। बताया गया कि घर का काम निपटाने के बाद महिलाएं वोट डालने आएगीं। 9.30 बजे पटेल इंटर कॉलेज, धोरा में भी वोट पड़ने की गति धीमी थी। 1.30 बजे नैनीताल रोड पर जादौपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वोटिंग की गति बेहद तेज थी। यहां 50 फीसदी से अधिक वोट पड़ चुके थे। यह मुस्लिम बहुल मतदान केंद्र है। 2.30 बजे भारत इंटर कॉलेज, भोजीपुरा में वोट डालने का उत्साह दिखा। यहां साढ़े तीन बजे तक 55 फीसदी वोट पड़ गए थे। इस विधानसभा क्षेत्र में सपा और भाजपा के बीच मुकाबला दिखाई दिया। 

बहेड़ी
7.50 बजे,सरोजनी नायडू् स्कूल: ईवीएम खराब होने से डेढ़ घंटे वोटिंग प्रभावित रही। बाद में मशीन बदली गई। कस्बे में सुबह से ही वोट डालने वालों में उत्साह था। रामलीला मैदान, वार्ड नंबर एक प्राइमरी स्कूल और नई गन्ना सोसायटी में 12 बजे वोटरों की लाइनें लग गईं। कस्बे में मेन रोड पर दोनों तरफ सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशियों के बस्ते लगे थे। दो बजे तक इन मतदान केंद्रों पर 35 फीसदी वोटिंग हो गई थी। प्रत्याशियों की पत्नियों ने महिला वोटरों को घरों से बूथों तक पहुंचाया। इस विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा, बसपा और सपा मुख्य मुकाबले में दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed