{"_id":"5aa93ad34f1c1ba3238b5273","slug":"cdo-seek-report-by-25-march-on-sweater-distribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबतक कितने बच्चों को स्वेटर बांटे 25 तक बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबतक कितने बच्चों को स्वेटर बांटे 25 तक बताएं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 14 Mar 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में बच्चों को स्वेटर बंटे या नहीं, इसकी जांच रिपोर्ट के साथ सीडीओ ने अधिकारियों को 25 मार्च को तलब किया है। इसके आधार पर इस मामले में कार्रवाई तय की जानी है। सीडीओ की सख्ती के बाद स्वेटर खरीद के लिए सरकार से मिले 3.13 करोड़ की रकम हड़प करने की तैयारी में जुटे शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
सर्दी में प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले करीब तीन लाख बच्चों को स्वेटर बांटे जाने थे। बेसिक शिक्षा विभाग में नीचे से लेकर ऊपर तक स्वेटर बांटने में खूब खेल हुआ। जनवरी में मिली बजट की आधी रकम तीन करोड़ तेरह लाख रुपये से बमुश्किल 30 प्रतिशत बच्चों को ही स्वेटर दिए गए। इधर, फरवरी में शासन ने जब दूसरी किश्त की 3.13 करोड़ की रकम दी तो इसे हड़पने का तानाबाना बुन लिया गया और आनन-फानन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के जरिये सभी प्रधानाध्यापकों से सौ फीसदी स्वेटर वितरण का उपभोग प्रमाणपत्र मांग लिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग में अंदरखाने चल रही इस गड़बड़ी का भंडाफोड़ हुआ तो हड़कंप मच गया। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने न केवल स्वेटर खरीद की दूसरी किश्त के भुगतान पर रोक लगा दी, बल्कि शासन के गोद लिए सभी सौ गांवों के प्रभारी अधिकारियों से स्कूलों में बंटे स्वेटर वितरण की जांच भी शुरू करा दी। सीडीओ ने जांच अधिकारियों को सभी स्कूलों में स्वेटर बंटने का सत्यापन करके पूरी रिपोर्ट के साथ 25 मार्च को तलब किया है।
विज्ञापन
स्वेटर वितरण की जांच जल्द पूरी करने के लिए सभी जांच अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही उन्हें 25 मार्च को जांच रिपोर्ट लेकर बुलाया है। इसके आधार पर ही इस प्रकरण में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सत्येंद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन