फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBSE board exams will be held at 22 centers from February 15.

Bareilly News: 15 फरवरी से 22 केंद्रों पर होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं

Thu, 09 Jan 2025 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams will be held at 22 centers from February 15.
10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 15,000 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

बरेली। सीबीएसई की सत्र 2024-25 की कक्षा 10 और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। इसके लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष दोनों कक्षाओं की प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न क्षमता आधारित दिए जाएंगे।

सीबीएसई के सिटी समन्वयक वीके मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष करीब 15,000 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं कक्षा के लगभग 8,650 और 12वीं कक्षा के 6,650 विद्यार्थी शामिल हैं। 10वीं कक्षा का 15 फरवरी को पहला पेपर अंग्रेजी व 18 मार्च को अंतिम पेपर कंप्यूटर विज्ञान, एआई, आईटी विषय का होगा। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थी 15 फरवरी को पहला पेपर एंटरप्रेन्योरशिप व अंतिम पेपर चार अप्रैल को साइकोलॉजी विषय का देंगे। सभी प्रमुख विषयों की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक परीक्षा के प्रारंभ में 15 मिनट का समय प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिया जाएगा। इस वर्ष दोनों कक्षाओं की प्रत्येक परीक्षा में 50 प्रतिशत प्रश्न क्षमता आधारित होंगे। जल्द विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। वर्तमान में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। शहर में बिशप कॉनराॅड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ⁠आर्मी स्कूल, बीबीएल स्कूल अलखनाथ रोड समेत 22 केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed