फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CBI raids railway premises caught clerk taking bribe

सीबीआई छापे से खुला वेंडर के मेडिकल बनाने का खेल 

Sat, 27 Jan 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 27 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
CBI raids railway premises caught clerk taking bribe
सीबीआई
जंक्शन परिसर में काम करने वाले वेंडरों का मेडिकल बनाने में चल रहे बड़े खेल का सीबीआई ने पर्दाफाश किया है। लखनऊ से आई टीम ने स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में तैनात बाबू अनिल चंद्रा उर्फ इंडियन को वेंडरों का मेडिकल बनाने के लिए सत्रह हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ा। कार्यालय में काम करने वाली दो महिला टोकन पोर्टर से भी लंबी पूछताछ की गई है। करीब पांच घंटे तक सीबीआई बंद कमरे में स्टाफ से पूछताछ के बाद लखनऊ वापस लौट गई।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के बाबू अनिल चंद्रा उर्फ इंडियन बैठते है। उनके साथ टोकन पोर्टर उर्मिला, सरोज और चपरासी राम किशन की ड्यूटी रहती है। शनिवार शाम को वेंडर एसोसिएशन के संचालक राजकुमार वेंडर का मेडिकल बनवाने के लिए बाबू अनिल के पास पहुंचे थे। उन्होंने मेडिकल बनाने के बाद सत्रह हजार रुपये बाबू अनिल को दिये। अनिल ने यह रिश्वत का रुपया महिला टोकन पोर्टर को दिया। इसी दौरान सीबीआई टीम ने छापेमारी करके रेलवे स्टाफ को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को बंद कर दिया गया। जीआरपी महिला स्टाफ को बुलाकर महिला टोकन पोर्टर की तलाशी ली गई। सीबीआई के टीम के आठ सदस्यों ने इस दौरान कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed