{"_id":"6758d46106ebe488750c2564","slug":"caution-will-continue-for-now-between-izzatnagar-bhojipura-bareilly-news-c-4-lko1064-538807-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच फिलहाल जारी रहेगा कॉशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच फिलहाल जारी रहेगा कॉशन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर-भोजीपुरा के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 236-बी के पास फिलहाल ट्रेनें 20 किलोमीटर प्रतिघंटा के कॉशन के साथ गुजरेंगी। यहां सोमवार तड़के रेल पटरी में दरार आ गई थी। इस दौरान 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस पलटने से बाल-बाल बची थी।
जांच में सामने आया है कि तापमान में गिरावट आने के कारण पटरी में दरार आ गई थी। सोमवार को ही मरम्मत करने के बाद आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को यहां से 20 किमी प्रति घंटा के कॉशन के साथ गुजारा गया। मंगलवार को भी ट्रेनों को कॉशन के साथ यहां से निकाला गया।
पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पटरी सामान्य है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। सर्दियों में इस तरह के फ्रैक्चर आम बात हैं। फिलहाल यहां कॉशन रहेगा। संवाद