फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Caught in the code of conduct in the former MLA and party leader

आचार संहिता में फंसे में पूर्व विधायक और सपा नेता

Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Caught in the code of conduct in the former MLA and party leader
netaji
जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद जिले में आचार संहिता उल्लंघन में कार्रवाई बढ़ गईं हैं। एसडीएम मीरगंज ने दो स्थानों पर आचार संहिता उल्लंघन की एफआईआर दर्ज करा दी है। वहीं दूसरी ओर कई पुराने मामलों में डीएम ने रिटर्निंग आफीसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिले भर में कई स्थानों पर खिचड़ी भोज में विधायक, पूर्व विधायक तथा अन्य नेता शामिल हुए हैं। उनके बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी ने थाना प्रभारियों, एसडीएम तथा अन्य अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

एसडीएम मीरगंज अर्चना द्विवेदी ने बताया कि  सत्याना मढ़ी में मीरगंज में किसान नेता एवं पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने आसपास के काफी लोगों को खिचड़ी भोज कराया था। जिसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनके खिलाफ थाने में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। एक अन्य एफआईआर बहरपुर गांव में सपा नेता अनुज त्रिवेदी के खिलाफ दर्ज कराई है। इनके ऊपर आरोप है कि वह मुख्यमंत्री के चित्र वाले कलेंडर गांव वालों को बांट रहे हैं। एक कंबल भी मिला है, इन दोनों को सीज कर दिया है।  देवरनियां में बहेड़ी के पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद बर्मा के प्रपोत्र प्रियवन गंगवार की वोलेरो गाड़ी को देवरनियां पुलिस ने सीज किया। प्रचार गाड़ी सीज करने पर प्रत्याशी व पुलिस में तीखी बहस तथा नोकझोंक हुई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी खिचड़ी भोज की वीडियोे रिकार्डिंग तलाश रहे हैं। क्योंकि क ई माध्यमों से पता चला है कि राजनेताओं ने खिचड़ी भोज कराए हैं और उनके स्तर से ऊनी कपड़ों का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed