{"_id":"64c2cafec4dda60c1d094e06","slug":"caught-a-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-got-married-nawabganj-news-c-182-1-sbly1021-323-2023-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने पकड़ा, रातभर कमरे में रखा बंद, सुबह करा दिया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घरवालों ने पकड़ा, रातभर कमरे में रखा बंद, सुबह करा दिया निकाह
Fri, 28 Jul 2023 01:54 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:54 PM IST
सार
नवाबगंज क्षेत्र के गिरधरपुर गांव का युवक बुधवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वहां से दुल्हनिया लेकर लौटा। युवती के घरवालों ने पहले उसे बंधक बनाकर रखा, बाद में उसका निकाह करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। दोनों की शादी कराने की बात हुई मगर प्रेमी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की बात कहने पर प्रेमी शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोनों का निकाह पढ़वा दिया गया।
विज्ञापन
युवती का गिरधरपुर गांव के रहने वाले युवक से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों के मिलने पर रोक लगा दी। इसके बाद भी दोनों मोबाइल फोन के जरिये बातचीत करते रहे। इसी बीच युवक काम करने के लिए दिल्ली चला गया। प्रेमिका के बुलाने पर बुधवार रात वह नवाबगंज आया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पीलीभीत हत्याकांड: पत्नी ने कुल्हाड़ी से किए थे 60 साल के पति के कई टुकड़े, नहर से बरामद; प्रेमी की तलाश
विज्ञापन
रातभर कमरे में रखा बंद
जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया। दोनों का निकाह कराने की बात हुई, मगर प्रेमी तैयार नहीं हुआ। रातभर उसे कमरे में बंद कर रखा गया। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। थाने में भी दिनभर समझौते की कोशिश चलती रही, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद परिजनों ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।ये भी पढ़ें- फरहाना ने सरस्वती बन की शादी: वीरेंद्र के लिए तोड़ीं बंदिशें, बोली- बचपन से कृष्णभक्त, हिंदू बन बिताना है जीवन
मुकदमे की बात सुनकर वह डर गया। समझौता होने पर दोनों का निकाह पढ़वा दिया गया। मामले में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया था। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।