{"_id":"5c44d408bdec2211a00c6f09","slug":"cattle-smuggler-flee-after-firing-on-police-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए भाग निकले पशु तस्कर, होंडा सिटी कार से चार गोवंशीय पशु बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए भाग निकले पशु तस्कर, होंडा सिटी कार से चार गोवंशीय पशु बरामद
Mon, 21 Jan 2019 01:33 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंशीय पशुओं को कार में ठूंसकर ले जा रहे तस्करों ने रोकने पर पुलिसकर्मियों के ऊपर गोलियां चला दीं। पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार से चार गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। नवाबगंज थाने में तीन अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब चार बजे पुलिस को एक लग्जरी कार में गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने की सूचना मिली। दरोगा मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गंगवार एनर्जी पेट्रोल पंप पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने हरदुआ गांव के पास कच्चे रास्ते पर कार उतार दी। कच्चे रास्ते पर कार के फंस जाने पर तस्कर गाड़ी छोड़कर खेतों की तरफ निकल गए। पीछा किया तो तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
कार की तलाशी लेने पर चार गोवंशीय पशु बरामद हुए। सभी नशे की हालत में थे। पुलिस को कार की तलाशी में कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस मान रही है कि यह पशु उत्तराखंड की तरफ से लाए गए हैं और रामपुर ले जाए जा रहे थे। एसपी देहात डा. संसार सिंह ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश की जा रही है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद पशुओं को गोशाला भिजवाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी पशु तस्कर पुलिस पर हमला कर चुके हैं। फरीदपुर के दरोगा मनोज मिश्रा की गोली मारकर पशु तस्करों ने हत्या की थी। वहीं हाल में फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर पशु तस्करों ने गाड़ी से कुचलकर सिपाही संजीव की हत्या की थी।
विज्ञापन