फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cashless POS machine not only how

पोस मशीन ही नहीं कैसे हो कैशलेस

Fri, 30 Dec 2016 01:08 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Dec 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार कैशलेस पर जोर दे रही है लेकिन बैंक पोस मशीन ही उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। यहां के कारोबारी बैंकों से करीब पांच सौ स्वाइप मशीन की मांग कर चुके हैं लेकिन बैंक उन्हें उपलब्ध नहीं करा पा रहीं हैं। दूसरी ओर बैंकों का कहना है कि उन्होंने तो डिमांड भेज दी है, करीब एक महीने में मशीन मिल सकेंगी।
विज्ञापन

शहर के कारोबारी चाहते हैं कि कैश न होने की स्थिति में उनके कारोबार पर असर न पड़े। नवंबर के दूसरे सप्ताह में अधिकांश कारोबारियों ने स्टेट बैंक, बैंक आफ बडौ़दा, पीएनबी,एचडीएफसी, आईसीआईसी, एक्सिस बैंक में स्वाइप मशीन के लिए आवेदन किया था। करीब डेढ़ महीने हो गए, अभी तक इनके लिए मशीनों की व्यवस्था नहीं हो पाई। बैंकों का कहना है कि मशीन लांच कराने का काम हमारा दूसरा विभाग करता है, उसके लिए रिमाइंडर भेज दिए हैं।  बैंकों में इस तरह की लेटलतीफी हुई तो केंद्र सरकार की कैशलेस योजना घोषणा तक ही सिमट कर रह जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर बैंक लोगों से डेढ़ फीसदी तक कमीशन काट रहे हैं। जबकि सरकार के आदेश हैं कि मार्च तक किसी भी तरह का कमीशन नहीं लिया जाएगा। एचडीएफसी की पोस मशीनों पर कमीशन काटे जाने के कारण इंडियन आयल कंपनी के बजरंग पेट्रोल पंप सहित आधा दर्जन ने पोस मशीन से भुगतान लेना बंद कर दिया है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। ऐसे ही कई और व्यापारियों ने कमीशन की कटौती के कारण पोस मशीन का इस्तेमाल बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed