{"_id":"6741c10b3b5c6ed2a705583c","slug":"cash-and-jawellery-stolen-from-the-house-of-doctor-who-owns-a-nursing-home-in-bareilly-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिवार के साथ शादी में गए थे डॉक्टर, घर में हो गई वारदात, लौटे उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिवार के साथ शादी में गए थे डॉक्टर, घर में हो गई वारदात, लौटे उड़े होश
Sat, 23 Nov 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:18 PM IST
सार
बरेली में चोरों ने नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर के आवास को निशाना बना लिया। डॉक्टर परिवार के साथ शादी समारोह में गए थे। चोरों ने घर में हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe
विस्तार
बरेली में सर्दी और कोहरा बढ़ने के साथ चोर सक्रिय हो गए हैं। विवाह समारोह में परिवार के साथ गए डॉक्टर के घर से लाखों की चोरी कर ली गई। वह शादी से वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उनके बेटे ने थाना बारादरी में अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
सिकलापुर में बच्चों के डॉक्टर दिनेश अग्रवाल का दिनेश नर्सिंग होम नाम से अस्पताल है। अस्पताल परिसर में उनका आवास है। उनके बेटे डॉक्टर आशीष अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उनका परिवार शादी में गया हुआ था। उनके घर से चोरों ने नकदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
हिंदू संगठन के जिलाध्यक्ष का अलग ही कारोबार: होटल पहुंच खुलवाए कमरों के दरवाजे, फिर शुरू की वसूली; देखें Video
विज्ञापन
जब वह समारोह से लौटकर आए तो उनके होश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। डॉक्टर के घर हुई चोरी पर पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।