फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered for trespassing, assault, and theft of earrings.

Bareilly News: घर में घुसकर मारपीट-कुंडल लूटने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Jul 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered for trespassing, assault, and theft of earrings.
भमोरा। गांव कैमुआ में घर में घुसकर तोड़फोड़, परिवार से मारपीट और महिला के सोने के कुंडल लूटने के आरोप में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव के हीर सिंह की पत्नी रेशम प्यारी की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक, गांव के राजू, पुष्पेंद्र, चंदू, भूरी, सूर्या की पत्नी पूजा, राजेंद्र की पत्नी पूजा, प्रिया, प्रियंका और सूर्या लाठी-डंडे लेकर घर में घुस गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर सुनकर बचाने आए बेटे रामू और अखिलेश को भी पीटा। घर में तोड़फोड़ की। मारपीट के दौरान धमकाकर सोने के कुंडल लूट लिए। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। कुंडल लूटने की घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed