फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against three people, including BJP Mandal President, for molesting an Anganwadi worker.

Bareilly News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़खानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against three people, including BJP Mandal President, for molesting an Anganwadi worker.
नवाबगंज (बरेली)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में घुसकर पिटाई और छेड़खानी करने के आरोप में भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि कार्यकर्ता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार, 18 सितंबर की रात नौ बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमकरन गंगवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर में घुस आया। उसने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की। कार्यकर्ता ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया तो दूसरे कमरे में सो रहे उसके बेटे और बेटी जाग गए। उन्होंने दरवाजे पर खड़े होकर शोर मचाया। गांव के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुआ भाग गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद खेमकरन उर्फ गनेश अपने दो साथियों पुरुषोत्तम और प्रताप के साथ फिर घर में घुस आया। तीनों ने जान से मारने की नीयत से कार्यकर्ता का गला दबा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। शोर सुनकर महिला का जेठ उसे बचाने आया। तीनों आरोपियों ने उसके जेठ की भी पिटाई की। इसके बाद आरोपी भाग गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed