फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against seven in dowry harassment case

Bareilly News: दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत सात पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven in dowry harassment case
बहेड़ी। दहेज में दो लाख नकद व सामान की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किए जाने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति, ससुर व सास समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव गुलड़िया अता हुसैन निवासी अली हसन की बेटी शाइस्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रेम संबंधों के बीच उसका गांव के ही रहने वाले साजेब पुत्र कमालुद्दीन के साथ दो साल पहले निकाह हुआ था। उस समय दहेज की कोई मांग नहीं की गई थी। उसके द्वारा साजेब के बच्चे के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दो लाख नकद और सामान की मांग कर शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 13 जून की रात सबने एक राय होकर दहेज की मांग की और मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही बच्चे के साथ उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि आरोपियों ने गले में फंदा डालकर हत्या की कोशिश की। सूचना पाकर मायके वाले पहुंचे तो उनको भी बंधक बनाकर पीटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed