फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CAs, entrepreneurs and businessmen associated with Amar Ujala's campaign Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के अभियान से जुड़े सीए, उद्यमी और कारोबारी, देशभक्ति की जगाएंगे अलख

Wed, 09 Aug 2023 10:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

विज्ञापन
CAs, entrepreneurs and businessmen associated with Amar Ujala's campaign Maa Tujhe Pranam
संवाद कार्यकम में मौजूद शहर के व्यापारी व उद्यमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला 'मां तुझे प्रमाण' को हर्षोल्लास से मनाने के लिए व्यापारियों के साथ ही उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स भी जुड़ गए हैं। सभी सामूहिक राष्ट्रगान, वाहन रैली, वॉक फॉर यूनिटी आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। यह संकल्प मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने लिया।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चल रही तैयारियों को अब उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स समेत अन्य संगठनों का भी साथ मिला है। संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारित मार्गों की जानकारी दी गई। सभी ने रैली का स्वागत करने के लिए योजनाएं साझा कीं। रैली पर पुष्पवर्षा समेत जलपान वितरण की बात कही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैली की सफलता के लिए एकता नगर, डेलापीर समेत अन्य चौराहों पर पहुंचकर सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने का संकल्प लिया। बॉम्बे होजरी की ओर से वाहन रैली के लिए जलपान और स्वागत करने, आईआईए और चार्टर्ड एकाउंटेंटस ने वाहन रैली और वॉक फॉर यूनिटी के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन की टीम भी सहयोग करेगी।

संवाद में मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी

संवाद में बॉम्बे होजरी से गौतम सेठी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, युवा अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, आईआई से कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा, मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव आनंद, लघु उद्योग भारती से उन्मुक्त संभव शील, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री निदेश सोलंकी, बरेली रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, स्पोटर्स कोऑर्डिनेटर सीएस अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।

23 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, प्रकट करें सम्मान

15 अगस्त को सुबह दस बजे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अडडा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगार का प्रसारण होगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में वह ठहर जाएं।

कब क्या होंगे कार्यक्रम

- 11 अगस्त को शौर्य सम्मान
- 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी रैली
- 13 अगस्त को वाहन रैली
- 15 अगस्त को गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और चौराहों पर सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान

14 अगस्त को स्टेडियम में होंगी खेल प्रतियोगिताएं

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम में जिला ओलंपिक संघ की ओर से स्पोटर्स स्टेडियम में मिनी ओलंपियाड के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें बालिका श्रेणी में वेटलिफ्टिंग, अंडर-16 में बालक बालिका वर्ग में बैडमिंटन, जिम्नास्टिक, बास्केटबाल के आयोजन होंगे। एथलेटिक्स में जैवलिन थ्रो और दो सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed