मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के अभियान से जुड़े सीए, उद्यमी और कारोबारी, देशभक्ति की जगाएंगे अलख
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विस्तार
बरेली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला 'मां तुझे प्रमाण' को हर्षोल्लास से मनाने के लिए व्यापारियों के साथ ही उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स भी जुड़ गए हैं। सभी सामूहिक राष्ट्रगान, वाहन रैली, वॉक फॉर यूनिटी आदि कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। यह संकल्प मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय सभागार में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने लिया।
अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के उपलक्ष्य में अलग-अलग दिन क्रमवार आकर्षक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके जरिये देशभक्ति की अलख जगाने के साथ ही लोगों को सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। चल रही तैयारियों को अब उद्यमियों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स समेत अन्य संगठनों का भी साथ मिला है। संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठनों के पदाधिकारियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारित मार्गों की जानकारी दी गई। सभी ने रैली का स्वागत करने के लिए योजनाएं साझा कीं। रैली पर पुष्पवर्षा समेत जलपान वितरण की बात कही।
ये भी पढ़ें- अजब ये इश्क है: बेटी की शादी तय करने के दौरान चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, बरात से पहले समधी संग हुई फरार
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रैली की सफलता के लिए एकता नगर, डेलापीर समेत अन्य चौराहों पर पहुंचकर सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल होने का संकल्प लिया। बॉम्बे होजरी की ओर से वाहन रैली के लिए जलपान और स्वागत करने, आईआईए और चार्टर्ड एकाउंटेंटस ने वाहन रैली और वॉक फॉर यूनिटी के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प लिया। रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन की टीम भी सहयोग करेगी।
संवाद में मौजूद रहे संगठन के पदाधिकारी
संवाद में बॉम्बे होजरी से गौतम सेठी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल, युवा अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल, आईआई से कोषाध्यक्ष रजत मेहरोत्रा, मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव आनंद, लघु उद्योग भारती से उन्मुक्त संभव शील, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री निदेश सोलंकी, बरेली रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार, उपाध्यक्ष मोहित पांडेय, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, स्पोटर्स कोऑर्डिनेटर सीएस अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।
23 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान, प्रकट करें सम्मान
15 अगस्त को सुबह दस बजे सिटी सब्जी मंडी मोड़, कलक्ट्रेट चौराहा, कुतुबखाना चौक, सौ फुटा रोड, डेलापीर तिराहा, सेलेक्शन प्वॉइंट, शील चौराहा, ईंट पजाया चौराहा, अलखनाथ मंदिर, नगर निगम, श्यामगंज चौराहा, धर्मकांटा, गणेश नगर, किला क्रॉसिंग, कारगिल/वीरांगना चौक, कोर्ट गेट, सेटेलाइट बस स्टैंड, कोहाड़ापीर तिराहा, बिहारीपुर पुलिस चौकी, पुराना बस अडडा, गांधी उद्यान, बरेली कॉलेज गेट, मलूकपुर चौकी पर राष्ट्रगार का प्रसारण होगा। शहरवासियों से अनुरोध है कि 52 सेकंड के लिए राष्ट्रगान के सम्मान में वह ठहर जाएं।कब क्या होंगे कार्यक्रम
- 11 अगस्त को शौर्य सम्मान- 12 अगस्त को वॉक फॉर यूनिटी रैली
- 13 अगस्त को वाहन रैली
- 15 अगस्त को गांधी उद्यान में ध्वजारोहण और चौराहों पर सुबह दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान