फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   careless: medical bio waist throw in garbage

शहर के बीच डलावघर में छोड़ गए एक ट्रक प्रयोग की हुई पीपीई किट, मास्क, इंजेक्शन

Sun, 25 Apr 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
careless: medical bio waist throw in garbage
कूड़ा लाइव - सतीपुर रोड पर कूड़ा घर पर पीपीइ किट - फोटो : CITY
बरेली। शनिवार को किसी अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई। कोरोना संक्रमण काल में शहर के वार्ड नंबर 40 सहसवानी टोला सतीपुर रोड स्थित डलावघर में करीब एक ट्रक मेडिकल बायो वेस्ट फिंकवा दिया गया। सुबह लोगों ने इसे देखा तो दंग रह गए। उन्होंने पार्षद हरिओम कश्यप को जानकारी दी। पार्षद ने मेयर और निगम अधिकारियों को बताया। तब जाकर वहां से कचरा हटवाया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात में कोरोना कर्फ्यू का फायदा उठाते हुए मेडिकल कचरे को सहसवानी टोला के सतीपुर डलावघर में फिंकवा दिया। इससे इस क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई थी। पार्षद हरिओम कश्यप ने बताया कि उन्होंने पता करने की कोशिश भी की। लेकिन, यह पता नहीं चल सका कि कौन सी गाड़ी कचरा फेंककर गई है। उन्होंने मेयर उमेश गौतम व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद वहां से मेडिकल बायो वेस्ट हटवाया गया और इसके बाद सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन

मेडिकल वेस्ट डालने वालों पर होगी कार्रवाई
मेयर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि जानकारी होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वो ऐसे लोगों को तलाश करें जो मेडिकल वेस्ट डलाव घर में डाल रहे हैं। यह आने वाले दिनों में खतरा बन सकता है। कहा कि मेडिकल वेस्ट खुले में डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता करा रहे किसने फिंकवाया कचरा
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर मेडिकल वेस्ट को हटवा दिया गया है। यह लोगों के लिए खतरा हो सकता है। जानकारी की जा रही है कि किसने यहां मेडिकल वेस्ट फिंकवाया है। पता चलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों की अपील करते हुए कहा कि मेडिकल वेस्ट किसी भी हाल में खुले में न फेंके।

कई इलाकों में नहीं हो रहा
कूड़े का नियमित उठान
शहर के अन्य इलाकों में नियमित कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। इसमें श्यामगंज, पुराना शहर, हजियापुर समेत कई इलाके शामिल हैं। निगम के कुछ लोगों का कहना है कि इस समय अधिकतर कर्मियों की ड्यूटी सैनिटाइजेशन में लगा दी गई है। उसमें भी कुछ कोरोना संक्रमित हो गए तो इस कारण रोजाना कूड़े का उठान नहीं हो पा रहा है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कूड़े का उठान रोजाना कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं से कूड़ा नहीं उठा है तो उसे तत्काल उठवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed