{"_id":"67aa576d0dd7fae198096640","slug":"care-taker-is-missing-cows-are-getting-dry-fodder-aonla-news-c-400-1-ala1001-305-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: केयर टेकर नदारद, गायों को मिल रहा सूखा चारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: केयर टेकर नदारद, गायों को मिल रहा सूखा चारा
Tue, 11 Feb 2025 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
आंवला। आलमपुर जाफराबाद विकास खंड के नौगवां अहिरान गांव में बने पशु आश्रय स्थल में अव्यवस्थाओं की पोल सोमवार को एसडीएम नहने राम के निरीक्षण में खुल गई। यहां गायों के चारे-पानी का उचित इंतजाम नहीं है। सोमवार को केयर टेकर भी मौके पर नहीं मिला। मामले में एसडीएम ने संबंधित को चेतावनी दी है।
एसडीएम नहने राम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रधान व सचिव मौके पर नहीं आए। मोबाइल फोन से संपर्क करने पर उन्होंने भमोरा थाने में एक बैठक में शामिल होने की बात कही। गोशाला में तैनात चार केयरटेकर में से उमेश गैरहाजिर मिला। गोशाला में चोकर व हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी।
यहां मिले केयर टेकर ने बताया कि चार बीघा जमीन पर हरे चारे की बोआई की गई है। यह चारा गोशाला क्यों नहीं आ रहा यह पूछने पर वे कोई जवाब नहीं दे पाए। यहां साफ-सफाई सहित अन्य इंतजाम भी बदहाल मिले। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश देने के साथ ही संबंधित को चेतावनी भी दी गई है। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी।