Bareilly News: कार सवारों ने किसान को घर से किया अगवा, फोन पर बेटे से बोले- तू आ जा तेरे पिता को छोड़ देंगे
बरेली के नवाबगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगर की बांके बिहारी कॉलोनी में कार सवार लोगों ने बुधवार रात एक किसान का अपहरण कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय मोहनलाल रात पौने दस बजे घर के बाहर बैठक में सो रहे थे। तभी काली स्कार्पियो गाड़ी में सवार कुछ हथियारबंद लोग आए और उनके घर का दरवाजा तोड़ दिया। घर में घुसकर मोहनलाल को अगवा कर लिया।
मोहनलाल के बेटे आकाश के मुताबिक बदमाशों ने पिता से कहा कि वह घर के अंदर का गेट खुलवाएं लेकिन पिता तैयार नहीं हुए तो यह लोग उन्हें कार में डालकर ले गए। इस दौरान आकाश और उनके परिवार के लोग भी जाग गए और गेट अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद आकाश के मोबाइल पर नए नंबर से कॉल आई कि तू आ आजा तो तेरे पिता को छोड़ देंगे।
पड़ोसी से हुआ था विवाद
रात में आकाश की सूचना पर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी की तो पता लगा कि मोहनलाल के घर का पानी पड़ोसी हरीश गंगवार के प्लॉट में जा रहा था। इसे लेकर शाम के वक्त हरीश गंगवार ने नाराजगी जताई थी। तब दोनों परिवारों की मामूली कहासुनी हुई थी।
पुलिस ने दबिश दी तो हरीश गंगवार भी लापता मिले। परिवार और पुलिस को शक है कि घटना के पीछे हरीश का हाथ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। जल्दी ही सच्चाई सामने लाई जाएगी और मोहनलाल को तलाश कर लिया जाएगा।