बरेली में खुलेआम दबंगई: इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट का ताला तोड़कर घुसे कार सवार, वीडियो वायरल
बरेली में कार सवार दो युवकों ने इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट का ताला तोड़ दिया। चौकीदार ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी कॉलेज मैदान से कार निकाल ले गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कोतवाली इलाके में प्रतिष्ठित इस्लामिया इंटर कॉलेज में दो दबंग युवकों ने मेनगेट बंद होने के बावजूद जबरन ताला तोड़ दिया। गालीगलौज व धमकी देते हुए वह अपनी कार कॉलेज से निकाल ले गए। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने इसे सुरक्षा के लिए खतरा बताकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में अब सहकारी बैंक की कनमन शाखा में 48.81 लाख का घोटाला, प्रबंधक सहित चार निलंबित
दोनों आरोपियों ने चौकीदार व मजदूरों के साथ गालीगलौज की। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने दबंगई दिखाते हुए ताला तोड़ा और कार लेकर कॉलेज परिसर से निकल गए। जाते-जाते धमकी दी कि यदि गेट दोबारा बंद किया गया तो स्कूल ही बंद करा देंगे। घटना के बाद प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी ने तुरंत कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।