फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car rammed into wooden trolley, brother-in-law killed, brother-in-law injured

लकड़ी से लोड टॉली में जा घुसी कार, साले की मौत, बहनोई घायल

Wed, 11 May 2022 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Car rammed into wooden trolley, brother-in-law killed, brother-in-law injured
निगोही मार्ग पर पिन्चर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी कार । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली के थाना फरीदपुर के अहीर गौंटिया निवासी अवनीश की कार निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया के पास पंक्चर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। तेज रफ्तार कार टकराने के बाद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक अवनीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके बहनोई बदायूं के बिल्सी निवासी परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

28 वर्षीय अवनीश यादव अपने बहनोई परमेश्वर के साथ सोमवार को निगोही कस्बा निवासी अपने चचेरे भाई प्रमोद यादव की बेटी की शादी में शामिल होने आया था। विवाह की सारी रस्में पूरी होने के बाद वह अपनी मारुति कार से बहनोई के साथ वापस चल दिए। कार को अवनीश यादव खुद चला रहा था। जबकि बहनोई बगल में बैठे थे। रात करीब ढाई बजे निगोही रोड पर कुछ दूरी पर पिपरिया गांव के पास कार पंक्चर खड़ी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार के अंदर फंसे लोगों को निकाला। हादसे में अवनीश यादव की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके बहनोई परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के फुफेरे भाई रामशिवा ने बताया कि अवनीश खेती बाड़ी करता था। चार भाइयों में सबसे बड़ा अवनीश अविवाहित था। हादसे के बाद मां अंगूरा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed