फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Two cases of dowry harassment reported in Bareilly

कार ने डाली रिश्तों में दरार: दहेज की खातिर रिटायर्ड दरोगा की बेटी को घर से निकाला

Mon, 25 Sep 2023 05:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 25 Sep 2023 05:04 PM IST
सार

 दहेज में कार नहीं मिली तो शादी के पांच माह बाद ही रिश्तों में दरार आ गई। बरेली में इसी तरह के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें विवाहिताओं को दहेज की खातिर घर से निकाल दिया गया। 

विज्ञापन
Two cases of dowry harassment reported in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दहेज की खातिर पति और ससुराल वालों ने सेवानिवृत्त दरोगा की बेटी को घर से निकाल दिया। कैंट की सैनिक विहार कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र कुमार ने बेटी रूपा वर्मा की शादी छत्तीसगढ़ के राजीव श्रीवास्तव से 2019 में की थी। राजीव, शशि श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव और सनी श्रीवास्तव दहेज कार और पांच लाख रुपये मांगने लगे। 

विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर पिछले साल इन लोगों ने रूपा को पीटकर घर से निकाल दिया। सामान और शैक्षिक प्रमाण पत्र भी हड़प लिए। राजीव झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी देने लगा। सुरेंद्र की शिकायत पर कैंट थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

दूसरे मामले में कार के लिए विवाहिता का पीटा 
दूसरे मामले में भी दहेज में कार नहीं मिली तो शादी के पांच माह बाद ही रिश्तों में दरार आ गई। ससुरालियों ने विवाहिता की पिटाई की। पति ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने रिपोर्ट कर ली है।

मढ़ीनाथ निवासी महिला की शादी इसी साल अप्रैल में शांति विहार निवासी प्रभाशंकर से हुई थी। आरोप है कि प्रभाशंकर, सास देवकी, देवर हेमंत दहेज में पांच लाख रुपये और कार मांगने लगे। पिछले महीने लखनऊ से ननद आईं तो सभी ने मिलकर विवाहिता को धक्का दे दिया। इससे उसका गर्भपात हो गया। महिला ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने समझौता करा दिया। प्रभाशंकर ने अलग कमरा लिया लेकिन वहां भी वह उसे पीटता रहा और फोटो वायरल करने की धकी देता रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed