{"_id":"6962468323f1b8f4eb038fc5","slug":"car-caught-fire-doors-locked-local-residents-rescued-the-rto-and-his-driver-in-bareilly-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग... बाल-बाल बचे आरटीओ और चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग... बाल-बाल बचे आरटीओ और चालक
Sat, 10 Jan 2026 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:02 PM IST
सार
बरेली के बारादरी क्षेत्र में श्यामगंज पुल के पास शुक्रवार रात बड़ी घटना होने से बची। यहां आरटीओ की चलती कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत कार रोक दी। आरटीओ और चालक कार से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से कार में लगी थी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा की कार में शुक्रवार रात श्यामगंज पुल के पास शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में आरटीओ व उनका ड्राइवर बाल-बाल बचे। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा के साथ अनुबंध पर लगी इनोवा क्रिस्टा कार से वह आईवीआरआई से घर जा रहे थे। श्यामगंज पुल से पहले तहसीनी मजार के पास अचानक उनकी कार के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
धुआं निकलता देख चालक ने सड़क किनारे तुरंत कार रोक दी। दोनों लोग कार से बाहर आ गए। घटना से सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। थोड़ी देर के लिए मार्ग पर अवरोध लगा जिसे पुलिस ने तत्काल दुरुस्त करा दिया। कार को क्रेन से सुरक्षित स्थान पर भिजवा दिया गया। मौके पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव पहुंच गए और आरटीओ को अपनी कार से उनके आवास पर पहुंचाया।
विज्ञापन