फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car carrying a family from Sheeshgarh collides while returning from Kaliyar; one dead, six injured.

Bareilly News: कलियर से लौटे रहे शीशगढ़ के परिवार की कार भिड़ी, एक की मौत, छह घायल

Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 04 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Car carrying a family from Sheeshgarh collides while returning from Kaliyar; one dead, six injured.
रुद्रपुर/शीशगढ़। कलियर दरगाह से लौट रहे बरेली के शीशगढ़ के परिवार की कार को जाफरपुर के पास महतोष मोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


शीशगढ़ निवासी नसीर अहमद का परिवार कलियर से लौट रहा था। बृहस्पतिवार रात जब उनकी कार महतोष मोड़ पर पहुंची तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 28 वर्षीय नदीम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इमरान, मोबीना, मन्नत, नादिया, अंजुम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर गदरपुर प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज जारी है। नदीम का शव पोस्टमार्टम कराकर भेज दिया गया है। सीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग गया। उसकी तलाश के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का कमाऊ सदस्य था नदीम
चार भाइयों में दूसरे नंबर के नदीम की मौत से परिजन गमगीन हैं। नदीम की चार बहनें हैं। पिता खेती करते हैं। नदीम ही परिवार का पालन-पोषण करता था। कार सवार मन्नत के पैर की हड्डी टूट गई है। नदीम का शव शुक्रवार शाम गांव लाकर दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed