फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Captured by filling the lake, report on deputy manager of Aldico

Bareilly News: झील पाटकर किया कब्जा, एल्डिको के उप प्रबंधक पर रिपोर्ट

Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Captured by filling the lake, report on deputy manager of Aldico
सरकारी भूमि कब्जाने व प्रदूषण फैलाने के मामले में लेखपाल ने कराई एफआईआर
विज्ञापन

बरेली। एल्डिको सिटी बसाने के बहाने झील को पाटकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। लेखपाल बिलाल की ओर से भोजीपुरा थाने में परियोजना के उप प्रबंधक संदीप चावला के खिलाफ सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने और जल प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखपाल का आरोप है कि भोजीपुरा के ग्राम बिलवा की गाटा संख्या 508 की 0.126 हेक्टेयर जमीन राजस्व अभिलेख में झील के नाम दर्ज है। इस झील की जमीन पर एल्डिको के उप प्रबंधक संदीप चावला ने मलबा व गिट्टी डालकर कब्जाने और उसे प्रदूषित करने का हर जतन किया। सदर तहसील के लेखपाल बिलाल ने जांच के बाद कंपनी के उप प्रबंधक संदीप चावला को दोषी पाया और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


एल्डिको सिटी परियोजना बीडीए एवं रेरा से स्वीकृत है। खसरा नंबर 508 परियोजना का हिस्सा नहीं है। न ही इस पर कोई अतिक्रमण है। इसकी किसी भी प्रकार की जांच कराई जा सकती है। इसमें हमारी तरफ से पूरा सहयोग किया जाएगा। इसके संबंध में जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। - संदीप चावला, प्रबंधक, एल्डिको सिटी परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed