{"_id":"69c11efb33efa22483054114","slug":"canter-runs-over-scooty-at-chowki-intersection-in-bareilly-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौकी चौराहे पर कैंटर ने स्कूटी को रौंदा, बाल-बाल बचे दो दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौकी चौराहे पर कैंटर ने स्कूटी को रौंदा, बाल-बाल बचे दो दोस्त
Mon, 23 Mar 2026 04:37 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 04:37 PM IST
सार
बरेली में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। कैंटर के अगले पहिये में फंसी स्कूटी काफी दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दोनों दोस्त पहिये की चपेट में नहीं आए।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे दबी स्कूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में तेज रफ्तार कैंटर ने चौकी चौराहा पर एक स्कूटी को काफी दूर तक रौंद दिया। घटना के बाद स्कूटी कैंटर के नीचे फंस गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार दो दोस्तों की जान बच गई। घटना रविवार रात 11 बजे के बाद चौकी चौराहे के पास हुई।
विज्ञापन
शहर के गंगापुर निवासी दीपक अपने दोस्त पंकज के साथ स्कूटी पर धोपेश्वरनाथ मंदिर से अपने घर गंगापुर लौट रहे थे। लाल फाटक से बजरी उतारकर 22 पहियों वाले कैंटर को चालक गौतम अपने घर बिलवा ले जा रहा था। चौकी चौराहे के पास दीपक की स्कूटी इस कैंटर की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
स्कूटी कैंटर के एक पहिये के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। गनीमत रही कि दीपक और पंकज कैंटर के पहियों की चपेट में नहीं आए। चौकी पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। चालक और कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन