{"_id":"67e861ae8f60b409a004194d","slug":"candidates-create-ruckus-and-quarrel-in-vikas-bhavan-bareilly-news-c-4-bly1015-608663-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभ्यर्थियों का विकास भवन में हंगामा, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभ्यर्थियों का विकास भवन में हंगामा, नोकझोंक
विज्ञापन
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती प्रक्रिया में धांधली का लगाते हुए शनिवार को विकास भवन में अभ्यार्थियों ने हंगामा काटा। उनकी विभागीय कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। अभ्यर्थियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने आर्थिक सांठगांठ के आधार पर अपात्र लोगों का नाम सूची में जोड़ दिया। इस कारण पात्र लोग नौकरी पाने से वंचित हो गए।
महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए तमाम अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। चयनित अभ्यर्थियों की सूची बृहस्पतिवार देर शाम को विकास भवन में चस्पा कर दी थी। सूची की जानकारी मिलने पर अभ्यर्थी विकास भवन पहुंचे। सूची में अपना नाम न आने पर डीपीओ से मिलने पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले और सीडीओ के पास पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें सीडीओ से नहीं मिलने दिया। इस पर अभ्यार्थियों ने हंगामा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने उनकी नोकझोंक हुई। इस बीच सीडीओ ने एक-एक सभी की समस्याओं को सुना और जांच कराने का सभी को आश्वासन दिया। संवाद
-- -- -- -- -- -
फर्जी तरीके से किया चयनबरेली के ककरा कलां निवासी आरती देवी का कहना है अधिकारियों ने अभिलेखों की जांच के दौरान रुपये की मांग की थी, लेकिन मैंने देने से मना कर दिया। जिसके बाद में अधिकारियों ने गांव की एक महिला को फर्जी तरीके से बीपीएल श्रेणी में शामिल करते हुए उनका चयन कर लिया है। यहीं हाल गांव महोलिया निवासी माधुरी देवी का है। उनका कहना है मेरिट लिस्ट में पहले स्थान पर होने के बावजूद भी उन्हें हटाकर अन्य महिला का चयन बीपीएल श्रेणी के आधार पर कर लिया। जबकि उनके पास बीपीएल कार्ड नहीं है। गांव ककरी निवासी क्रांति देवी का कहना है मेरिट में उनके नंबर अधिक होने के बाद भी दूसरी अभ्यर्थी का चयन किया गया।