फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Canceled Purnia Court-Amritsar Express reinstated

Bareilly News: निरस्त की गई पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस बहाल

Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 08:05 AM IST
विज्ञापन
Canceled Purnia Court-Amritsar Express reinstated
बरेली। रेलवे ने 22 से 29 नवंबर तक निरस्त की गई 14617-18 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस को बहाल कर दिया है। 22 से 27 नवंबर तक निरस्त 14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन 26 व 27 नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा 24 से 29 नवंबर तक निरस्त की गई 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का संचालन 24 और 25 नवंबर को किया गया। इस ट्रेन को भी आगे की तिथियों में बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन



-----
टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन का 12 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तार
बरेली। रेलवे ने 05097/05098 टनकपुर-दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन का 12 अतिरिक्त फेरों के लिए विस्तार किया है। 05097 टनकपुर-दौराई विशेष ट्रेन 27 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलने के बाद रात 9:30 बजे बरेली आएगी। अगले दिन दोपहर 1:55 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में 05098 दौराई-टनकपुर विशेष ट्रेन 28 दिसंबर से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को दौराई से शाम 4:05 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:30 बजे बरेली आएगी और 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन को खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्री माधोपुर, रिंगस, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed