फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   callgirl

हाई प्रोफाइल कॉलगर्ल थी प्रियंका, जेल भी गई थी

Tue, 01 Sep 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 01 Sep 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। लकड़ी व्यापारी की पत्नी बताई जा रही बियावानी कोठी के पास खुर्रम गौटिया में मारी गई प्रियंका उर्फ पूजा गुप्ता कॉलगर्ल रैकेट से जुड़ी थी। दो साल पहले ग्रीन पार्क से तीन अन्य महिलाओं के साथ उसे पकड़ा गया था और तब वह पल्लवी के नाम से जेल गई थी। एक दिन पहले तक अपने को प्रियंका का पति बता रहा अजय गुप्ता अब मान रहा है कि वह पति नहीं है बल्कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। कैंट के एक शादी हाल के मैनेजर समेत तमाम सियासी लोगों के भी प्रियंका से संबंध थे। प्रियंका भाजपा का झंडा लगी कार से चलती थी और राजनीतिक लोगों से भी उसका मिलना जुलना था। पुलिस इन तमाम तथ्यों के सामने आने के बाद नए सिरे से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम में हत्या चार दिन पहले होने की बात स्पष्ट होने के बाद अजय की कहानी भी गलत साबित हुई है। फिलहाल, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी हत्या किसने और क्यों की।
विज्ञापन

सीबीगंज के खलीलपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाली प्रियंका की शादी करीब दस साल पहले दिल्ली के मड़ावली हसनपुर डिपो इलाके में रहने वाले सत्यप्रकाश गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से प्रियंका और सत्यप्रकाश में नहीं बनी। प्रियंका के बेटी-बेटा पैदा हुए थे। बेटी की बीमारी से मौत हो गई। बेटे को सत्यप्रकाश ले गया। इसके बाद प्रियंका अजय के रिश्ते के भाई सचिन के साथ रहने लगी। प्रियंका के हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल से परेशान होकर सचिन ने भी उसे छोड़ गया। सचिन के चले जाने पर अजय उसके साथ रहने लगा। अजय पहले से ही शादीशुदा था। अजय के प्रियंका के साथ रहने के दौरान उसके परिवार में भी आए दिन क्लेश होता था। अजय के साथ रहने पर भी प्रियंका का जीने का अपना ही अंदाज था। आए दिन फिल्म देखना और शॉपिंग करना उसकी आदत में शुमार था। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि किसी करीबी ने ही प्रियंका की हत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही घटना का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed