फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call-message the helpline, police will arrive to clear the jam.

Bareilly News: हेल्पलाइन पर करिए कॉल-मेसेज, जाम खुलवाने पहुंचेगी पुलिस

Fri, 13 Dec 2024 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Call-message the helpline, police will arrive to clear the jam.
बरेली। शहर में अब हादसे होने या जाम लगने पर पुलिस को सूचना देना अब आसान हो जाएगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इन पर कॉल, मेसेज व ई-मेल के जरिये आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जाएगा। इसकी निगरानी अधिकारी करेंगे। प्रदेश में यातायात पुलिस की ये पहली हेल्पलाइन बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के कई प्रमुख रास्तों पर रोज जाम लग रहा है। पुलिस के कई प्रयोगों के बाद भी इससे निजात नहीं मिल पा रही है। एसपी यातायात मोहम्मद अकमल खान ने पुलिस लाइन सभागार में वार्ता के दौरान हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इन पर कॉल करके शहरवासी सूचनाएं दे सकेंगे। किस स्तर का जाम है? वहां किसे भेजना है? ये कंट्रोल रूम से तुरंत तय करके संबंधित नजदीकी स्टाफ को भेजकर जाम खुलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां करें शिकायत
कॉल - 05812565758
कॉल/व्हाट्सएप-9760160112
फेसबुक- (traffic-helplineBareilly)
X-(@trfhelplinebry)
24 घंटे सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष
नगर निगम स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में हाल ही में अत्याधुनिक संसाधनों से लैस यातायात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। अब हेल्पलाइन जारी होने से यह कक्ष अपने अस्तित्व में आएगा। एसपी यातायात ने बताया कि ये सभी हेल्पलाइन सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रहेंगी। यातायात नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें प्रत्येक पाली में एक महिला व एक पुरुष प्रशिक्षित स्टाफ शामिल होगा। महिला पुलिसकर्मी शिकायतकर्ता की कॉल अटेंड करेंगी। उनको ट्रैफिक हेल्पलाइन अटेंडेंट कहा जाएगा। पुरुष पुलिसकर्मी को ट्रैफिक हेल्पलाइन ब्रॉडकास्टर कहा जाएगा जो शिकायत को संबंधित स्टाफ को भेजकर समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ये होंगे फायदे
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए भी टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं।
किसी तरह की शिकायत या फ़ीडबैक दे सकते हैं।
ट्रैफिक जाम व हादसे की जानकारी दी जा सकती है।

अपने वाहन के चालान संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी दी जा सकती है।
अतिक्रमण, नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश, ट्रैफिक सिग्नल की समस्या व अवैध पार्किंग संबंधी जानकारी दी जा सकती है।
बड़े हादसे होने पर घायलों के संबंध में जानकारी दी जा सकती है।

---
यह प्रदेश में यातायात पुलिस की पहली हेल्पलाइन है। इस पर प्राप्त शिकायतों और उनके समाधान को रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा। अधिकारी समय-समय पर इसका अवलोकन व समीक्षा करेंगे। - मोहम्मद अकमल खान, एसपी यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed