{"_id":"69349aea7aa534156f0668de","slug":"cake-craze-on-christmas-demand-for-customized-cakes-bareilly-news-c-4-vns1074-781046-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: क्रिसमस पर केक का क्रेज, कस्टमाइज्ड केक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: क्रिसमस पर केक का क्रेज, कस्टमाइज्ड केक की मांग
विज्ञापन
बरेली। दिसंबर की ठंडक के साथ ही शहर में क्रिसमस की तैयारियों की शुरुआत हो गई हैं। दुकानों पर केक के ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। क्रिसमस सिर्फ मसीह समाज के लोग ही नहीं मना रहे, बल्कि अब ऑफिस, क्लब, पार्टियों में भी क्रिसमस के केक का क्रेज बढ़ता जा रहा हैं। दुकानदार बताते है कि 25 दिसंबर में अभी दो सप्ताह से अधिक का समय बाकी है, लेकिन अभी से कस्टमाइज्ड केक की बुकिंग शुरू हो गई हैं। बरेली की ब्रेकरी से आसपास के जिलों में भी माल भेजा जाता है।
कैंट में सात दशकों से ब्रेकरी चलाने वाले जाहिद खान ने बताते है कि उन्होंने सबसे पहले बरेली में केक बनाने का काम शुरू किया था। बताया कि क्रिसमस पर तमाम तरह के केक बनने लगे हैं। जिसमें रम केक, प्लम केक सहित तमाम केक शामिल है। इनकी शुरुआत 600 रुपये किलो से होती है। बताया कि क्रिसमस केक में काजू, बदाम, पिस्ता, किशमिश, संतरा आदि डाला जाता है, जिससे उनके स्वाद और बढ़ जाता है। बताया कि बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, उत्तराखंड के हल्द्वानी, पिथौरागढ़ आदि जगह से उनके पास ऑर्डर आते हैं।-- -- -- -- -- --
ग्राहकों को पसंद आ रहे ओल्ड मोंक व फ्रूट केक
सिविल लाइन में दुकान चलाने वाले अमित बताते है कि इस बार क्रिसमस के लिए पाइन एप्पल, स्ट्रॉबेरी, फ्रूट केक, फ्लावर केक, ड्राई फ्रूट केक, चौकों केक, ओल्ड मोंक केक, सनफ्लावर केक, फ्रूट केक, क्रिसमस ट्री केक समेत अन्य केक बनाए है। 15 दिसंबर के बाद और मांग बढ़ जाएगी। केक की कीमत 350 रुपये से शुरू हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट में सात दशकों से ब्रेकरी चलाने वाले जाहिद खान ने बताते है कि उन्होंने सबसे पहले बरेली में केक बनाने का काम शुरू किया था। बताया कि क्रिसमस पर तमाम तरह के केक बनने लगे हैं। जिसमें रम केक, प्लम केक सहित तमाम केक शामिल है। इनकी शुरुआत 600 रुपये किलो से होती है। बताया कि क्रिसमस केक में काजू, बदाम, पिस्ता, किशमिश, संतरा आदि डाला जाता है, जिससे उनके स्वाद और बढ़ जाता है। बताया कि बरेली के अलावा बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, रामपुर, उत्तराखंड के हल्द्वानी, पिथौरागढ़ आदि जगह से उनके पास ऑर्डर आते हैं।
विज्ञापन
ग्राहकों को पसंद आ रहे ओल्ड मोंक व फ्रूट केक
सिविल लाइन में दुकान चलाने वाले अमित बताते है कि इस बार क्रिसमस के लिए पाइन एप्पल, स्ट्रॉबेरी, फ्रूट केक, फ्लावर केक, ड्राई फ्रूट केक, चौकों केक, ओल्ड मोंक केक, सनफ्लावर केक, फ्रूट केक, क्रिसमस ट्री केक समेत अन्य केक बनाए है। 15 दिसंबर के बाद और मांग बढ़ जाएगी। केक की कीमत 350 रुपये से शुरू हो रही हैं। संवाद
विज्ञापन