फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cable theft near Army Headquarters, communication system affected

Bareilly News: सेना मुख्यालय के पास से केबल चोरी, संचार व्यवस्था प्रभावित

Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Cable theft near Army Headquarters, communication system affected
बरेली। चोरों की हरकत से सेना की संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। कैंट क्षेत्र में सैन्य मुख्यालय यूबी एरिया से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने सीएसडी गेट के पास से 100 मीटर की संचार लाइन चोरी कर ली। लगातार तीसरी बार केबल चोरी होने पर सेना की ओर से नाराजगी जताई गई है। कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र बेहद सुरक्षित इलाका माना जाता है। इसके बाद भी चोरों ने यहां सेना मुख्यालय के पास से 50 पेयर की 100 मीटर लंबी जेली फील्ड केबल चोरी कर ली। केबल चोरी की यह घटना 13 अप्रैल को हुई। इसके बाद से सैन्य मुख्यालय उत्तर भारत क्षेत्र में सेना की संचार व्यवस्था प्रभावित है। वैकल्पिक रूप से संचार साधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सेना ने केबल चोरी के मामले में गंभीरता दिखाते हुए कैंट थाना पुलिस को शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि केबल चोरी होने से बरेली सैन्य स्टेशन का जरूरी संचार ठप हो गया है।
विज्ञापन

सेना की 4 कंपनी सी कॉम्पोजिट सिग्नल रेजीमेंट ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि बार-बार संचार केबल चोरी होने से सेना का कामकाज प्रभावित हो रहा है। यह सुरक्षा के लिहाज से भी चूक है। सेना ने यह सवाल भी उठाया है कि 100 मीटर लंबी 50 पेयर की भारी-भरकम केबल बिना सुनियोजित योजना के चोरी करना संभव नहीं है। इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed