फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cabinet Minister reached Kalyanpur, gave instructions to provide compensation

Bareilly News: कल्याणपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री, मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश

Fri, 04 Oct 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister reached Kalyanpur, gave instructions to provide compensation
सिरौली (बरेली)। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल्याणपुर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए एसडीएम आंवला को जरूरी निर्देश दिए। रहमान शाह के पड़ोसियों से भी मिले। मंत्री ने कहा कि अगर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी होती तो ये घटना नहीं होती। उनके साथ भाजपा के अविनाश मौर्य, बल्लू माहेश्वरी, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रशांत लोधी, प्रधान राफे खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व विधायक अताउर रहमान के नेतृत्व में सपा के प्रतिनिधिमंडल ने कल्याणपुर जाकर पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन स्तर तक पैरवी का आश्वासन दिया। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, रविंद्र यादव, अशोक यादव, बृजेश श्रीवास्तव व शारिक कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी पीड़ितों से मिला। कहा कि वह शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन देकर घटना की जांच की मांग करेंगे। उन्होंने सरकार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर दिनेश दद्दा, एडवोकेट कमरुद्दीन, जुनैद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed