फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cabinet Minister Jaiveer Singh review meeting of law and order in Bareilly

Bareilly: एक साल में 10 महिलाओं की हत्या..., कानून व्यवस्था के सवाल पर बोले मंत्री- SSP को बदलने का काम किया

Fri, 05 Jul 2024 03:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 03:25 PM IST
सार

बरेली की कानून व्यवस्था के सवाल पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जिले का पुलिस कप्तान बदला है। एक अच्छे अधिकारी को भेजा गया है। उम्मीद है कि नए कप्तान बेहतर काम करेंगे और सुधार दिखेगा। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Jaiveer Singh review meeting of law and order in Bareilly
बरेली के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री मीडिया से मुखातिब हुए। जिले की कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान को बदलने का काम किया है। एक अच्छे अधिकारी को भेजा है। उम्मीद है कि नए कप्तान बेहतर काम करेंगे और सुधार दिखेगा। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह बृहस्पतिवार रात सर्किट हाउस पहुंचे थे। यहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को सुबह उन्होंने वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और फिर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने तीन घंटे चली समीक्षा के बाद प्रभारी मंत्री ने कहा कि बैठक में तमाम सुझाव आए तो तमाम कमियां भी सामने आईं। जहां शिथिलता बरती गई, उसे लेकर जांच समिति गठित गई है। विभिन्न मामलों में जिले ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। बरेली जिला विकास के मामले में और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए चिंतन मंथन किया गया है। 

एक साल में 10 महिलाओं की हत्या के मामलों में सटीक खुलाने न होने पर प्रभारी मंत्री से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस कप्तान को बदलने का काम किया गया है। कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed