{"_id":"44fdf22d8c37c84fe33cc78437aa19fb","slug":"by-october-the-city-will-power-24-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अक्तूबर तक शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर तक शहर को मिलेगी 24 घंटे बिजली
बरेली
Updated Fri, 22 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नगर निगम इलाकों में जल्द ही शहरी बिजली सप्लाई मिलना तय है। मुख्यमंत्री उर्जा सलाहकार ने इसका एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एक और शहरी विद्युत वितरण खंड खुलेगा। अक्टूबर से 24 घंटे बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री उर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने गुरुवार जोनल समीक्षा बैठक कर राजस्व वसूली में तेजी लाने पर जोर दिया। सिंह ने शहर में काम रही साईं बिलिंग कंपनी के कामकाज पर तीखी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। साथ ही राजीव गांधी और दीनदयाल विद्युतीकरण कार्य प्रगति समीक्षा कर लक्ष्य समय से पूरा करने को कहा।
पत्रकारों से बातचीत में कृपाल सिंह ने बताया कि बरेली जोन ने यूपी में बेहतर प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री सलाहकार ने बताया कि जनप्रतिनिधियों से जानकारी मिली है कि नगर निगम आबादी में ग्रामीण बिजली सप्लाई मिल रही है। चीफ इंजीनियर बीके शर्मा से कहा कि वे सप्ताह भर में एक एक्शन प्लान बनाएं। जिससे निगम आबादी क्षेत्र में शहरी सप्लाई उपलब्ध हो सके।
एक सवाल में सिंह ने बताया कि शहर में पौने दो लाख उपभोक्ता है इसलिए एक और विद्युत वितरण खंड बनाया जाएगा। इससे बेहतर उपभोक्ता सेवा मिलेगी और राजस्व वसूली में तेजी आएगी। सलाहकार ने नया वितरण खंड बनाने के दिशा निर्देश बरेली से जारी कर दिए। सिंह ने बताया कि साईं बिलिंग कंपनी शहर में सही काम नहीं कर पा रही है। अगर जल्द सुधार नहीं गया किया तो सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
24 घंटे सप्लाई मिलेगी
उर्जा सलाहकार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अक्टूबर से बरेली मंडल समेत सभी मंडल मुख्यालयों पर 24 घंटे सप्लाई देने के लिए नेटवर्क तैयार हो रहा है। इसके तहत पारेषण नेटवर्क मजबूत करने को 132, 220 और 765 केवी स्टेशन बनाए जा रहे हैं। शहर में चार उपकेंद्र प्रस्तावित थे, जमीन नहीं मिलने से निर्माण नहीं हो सका है। सिंह ने बताया कि यूपी में बिजली कि ल्लत नहीं है। इस मौके पर चीफ इंजीनियर बीके शर्मा, एसई मनोज पाठक, तारिक वारसी आदि मौजूद रहे।