फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By keeping Vat Savitri fast, Suhagin will ask for her husband's long life today

वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिनें आज मांगेंगी पति की लंबी आयु

Fri, 22 May 2020 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
By keeping Vat Savitri fast, Suhagin will ask for her husband's long life today
वट सावित्री - फोटो : self

अबकी बार चौघड़िया तिथि का नहीं है मान, सूर्योदय के बाद सुहागिनें कर सकती हैं पूजन

विज्ञापन
बरेली। पति की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि के लिए शुक्रवार को सुहागिनें वट सावित्री अखंड व्रत का अनुष्ठान करेंगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक 22 मई को ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या पड़ रही है। इस दिन पूरे मनोयोग से किया गया व्रत सौ गुना फलदायी माना गया है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. सौरभ शंखधार के मुताबिक, वट सावित्री व्रत में वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। वट वृक्ष पर सुहागिनें जल चढ़ाकर कुमकुम, अक्षत लगाती हैं और पेड़ की शाखा में चारों तरफ से रोली बांधती हैं। पूरे विधि विधान से पूजा करने के बाद सती सावित्री की कथा सुनती हैं। मान्यता है कि इस कथा को सुनने से सौभाग्यवती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यता के अनुसार सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे ही अपने मृत पति सत्यवान को जीवित किया था। इसलिए इस व्रत का नाम वट सावित्री पड़ा। बताया कि वट एक ऐसा वृक्ष है जिसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास होता है। बताया कि अबकी बार वट सावित्री व्रत पूजा के लिए चौघड़िया तिथि की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वट सावित्री अमावस्या मुहूर्त

अमावस्या तिथि की शुरुआत और समाप्त: 21 मई की रात 9.35 बजे से 22 मई की रात 11.08 बजे तक।
उदयातिथि का मान होने की वजह से वट सावित्री व्रत का अनुष्ठान 22 मई को किया जाना श्रेयस्कर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed