फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By ending discrimination, Dr. Ambedkar gave us the right to equality

Bareilly News: भेदभाव खत्म कर डॉ. आंबेडकर ने दिलाया समानता का अधिकार

Sat, 07 Dec 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 07 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
By ending discrimination, Dr. Ambedkar gave us the right to equality
नवाबगंज/बहेड़ी/मीरगंज। संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 68वें परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संगठनों के साथ ही शैक्षिक संस्थानों की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान लोगों से उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि युगदृष्टा डॉ. आंबेडकर ने समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करके सभी को समानता का अधिकार दिलाया।
विज्ञापन

बहेड़ी क्षेत्र के गांव पुन्नापुर गांव में खिचड़ी सहभोज हुआ। नगर पालिका की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने गांव के महेंद्र पाल बौद्ध को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वहीं, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में डॉ. आंबेडकर के दिखाए रास्तों पर चलने की अपील की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एमजीएम इंटर कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जिला प्रमुख सोनू चौधरी, अमित कुमार, सौरभ, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज के आंबेडकर पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। यहां महावीर प्रसाद, डॉ. वीआर बुद्धप्रिय, छेदा लाल दिवाकर आदि मौजूद रहे। भड़सर में परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब का स्मरण किया गया। इस मौके पर टीकाराम, विजयपाल, अमित कुमार, हरीश बाबू, आदर्श कुमार आदि उपस्थित रहे।
मीरगंज में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता आजाद समाज पार्टी के डॉ. सतेंद्र सिंह ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने माल्यार्पण किया। क्षेत्र के गांव गुगई, तिलमास, मढ़ी सत्याना, गनेशपुर, डेलपुर, पिपरिया धनेटा आदि जगह भी कार्यक्रम हुए। फरीदपुर के श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. दीपा काला ने बाबा साहब के जीवन परिचय और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की। कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर बड़े समाज सुधारक थे। छात्रा रश्मि, पुष्पा, सुहानी, भूमिका, गौरी शर्मा ने भी विचार रखे।

बाबा साहब को किया याद



अलीगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर बाबा विजय देव योगी नाथ ने आंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आरएलडी की क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed