फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By-elections will be held on vacant posts of Pradhan and Panchayat members

पंचायत उपचुनाव: बरेली में चुनेंगे जाएंगे तीन प्रधान और 49 पंचायत सदस्य, छह सितंबर को होगा मतदान

Sun, 20 Aug 2023 06:39 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 06:39 AM IST
सार

जारी सूचना के मुताबिक उप चुनाव के लिए रिक्त सीटों पर 22 अगस्त को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। छह सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
By-elections will be held on vacant posts of Pradhan and Panchayat members
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद रिक्त पदों पर छह सितंबर को उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ग्राम पंचायत सदस्यों का नामांकन व मतगणना ब्लॉक कार्यालय पर होगी।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक उप चुनाव के लिए रिक्त सीटों पर 22 अगस्त को नामांकन, 23 को नामांकन पत्रों की जांच, 24 को नाम वापसी इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।  
विज्ञापन


छह सितंबर को मतदान और आठ सितंबर को मतगणना होगी। क्षेत्र और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन और मतगणना क्रमवार क्षेत्र पंचायत मुख्यालय और जिला पंचायत मुख्यालय पर होगी। सार्वजनिक अवकाश में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने पद रिक्त

भुता में ग्राम पंचायत सदस्य के आठ, आलमापुर जाफराबाद में दो, फरीदपुर में दो, भदपुरा में दो, भोजीपुरा में दो, शेरगढ़ में तीन, फतेहगंज पश्चिमी में तीन, बहेड़ी में तीन, मीरगंज में छह, रामनगर में नौ, क्यारा में एक, नवाबगंज में दो, दमखोदा में एक, बिथरी चैनपुर में दो पद रिक्त हैं। 

भुता के ग्राम पंचायत बिलौआ, फतेहगंज पश्चिमी के पल्था व नवाबगंज के दुआघाट में ग्राम प्रधान का पद रिक्त है। रामनगर के चकरपुर और मऊ चंदपुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-एक और बहेड़ी के टांडा छंगा में जिला पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed